
PALI SIROHI ONLINE
अजमेर-इंटरनेशनल पुष्कर मेले में आया भारी भरकम भैंसा शनिवार शाम 4 बजे बिदक गया। गाड़ी से उतरते वक्त आसपास अन्य पशुओं को देखकर बेकाबू हो गया। यहां बंधे घोड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। घोड़ों को टक्कर मारी और उछाल उछाल कर फेंका।
बड़ी मुश्किल से भैंसे के मालिक ने उसे काबू किया। भैंसे का मालिक अपने सहयोगियों के साथ उसे काबू करने के लिए पीछे-पीछे दौड़ता रहा। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू किया जा सका। इसके बाद मेले में आए पशुपालकों ने राहत की सांस ली।
1300 किलो का है भैंसा
मेड़ता के रहने वाले भैंसे के ओनर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वे अपने मुर्रा नस्ल के भैंसे को लेकर शनिवार को ही मेले में पहुंचे थे। भैंसे को गाड़ी से निकलते समय वह अन्य पशुओं को देखकर बेकाबू हो गया। वह इधर-उधर दौड़ने लगा और आस-पास खड़े घोड़ों पर टूट पड़ा। सींगों से टक्कर मार कर घोड़ों को घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि उनके भैंसे का वजन 1300 किलो है। हालांकि, किसी भी घोड़े को ज्यादा चोट नहीं आई है। 1 घंटे की मशक्कत के बाद इसे काबू कर लिया गया। अब इस भैंसे को अलग कैम्प में रखा गया है।
इसलिए हो जाते हैं बेकाबू
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ नवीन परिहार ने बताया कि भैंसे के बेकाबू होने के 2 कारण होते हैं। पहला कारण कोई नई जगह पर जाने पर वातावरण में बदलाव होना और अनसेफ फील करने लगते हैं।
इसके साथ ही दूसरा कारण आसपास में बड़ी संख्या में घोड़े सहित अन्य जानवर को देखकर भी बेकाबू हो जाते हैं। शनिवार को जो घटना हुई उसे लेकर के किसी भी पशुपालक ने शिकायत नहीं दी है।
वीडियो में क्या है
वीडियो में बेकाबू भैंसा घोड़ों के पीछे भाग-भाग कर उनके सींगों से टक्कर मार रहा है। इस दौरान आसपास खड़े घोड़े उससे बचते नजर आ रहे हैं। वहीं भैंसे का मालिक भी उसे काबू करने की जद्दोजहद में पीछे भाग रहा है।
1570 किलो का अनमोल, घोड़े से डरता है
हरियाणा के सिरसा से आए अनमोल (भैंसे) के ओनर हरविंदर ने बताया कि यह भी कई बार घोड़े को देख कर यह डर जाता है और भागने लगता है। उन्होंने कहा- हमारे गांव में घोड़े नहीं है। ऐसे में अनमोल का सामना कभी किसी घोड़े से नहीं हुआ है। उसे देखकर यह डर जाता है। घोड़ा पास में आते ही वह घबरा जाता है और भागने लगता है। ऐसे में हम नजर रखते हैं कि घोड़ों के कैम्प से इसे दूर ही रखे।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA