
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाड़ा
पोसालिया | कस्बे के आयुर्वेदिक अस्पताल में आयुर्वेदिक डॉक्टर के रिटायर्ड होने के करीब दस महीनों बाद अस्पताल में डॉक्टर की नियुक्ति की गई है। पिछले दस महीनों से रिक्त चल रहे डॉक्टर के पद पर शनिवार को आयुर्वेदिक डॉक्टर मनीषा चौहान ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान करीब दस महीने तक अस्पताल बंद रहा, जिससे लोगों को उपचार की सुविधा नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही थी। कार्यभार संभालने के बाद डॉ. मनीषा चौहान ने बताया कि लोगों को अब नियमित रूप से उपचार की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA