
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने चुनावी अभियान तहत शुक्रवार को सिरोही विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ओटाराम देवासी के समर्थन में जनसंपर्क किया। उन्होंने करीब एक दर्जन सभाओं को संबोधित किया। राजे ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता के हरवर्ग के साथ धोखा किया है। राजस्थान की जनता इसे उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। राजे ने जनता से सिरोही-शिवगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ओटाराम देवासी को चुनाव में भारी बहुमत से विजयी बनाकर विधानसभा में भेजने का आह्वान किया।
भाजपा के सिरोही प्रत्याशी ओटाराम देवासी के समर्थन में जावाल पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग आपके फूट का फायदा लेते हैं। आने वाला समय आपका है। यह सब आपकी सेवा करेंगे और इसी विश्वास से मैं सिरोही आई हूं। 27 लाख हमारे लोग हमारे देश के अंदर उनके कर्जे 50000 माफ करके उनको सर्टिफिकेट देने का काम हमने किया है। सिरोही जिले में 10500 ऐसे किसान हैं। जिनके 50000 माफ किए और उनके हाथ में सर्टिफिकेट दिया। हमारे बाद आने वाली सरकार ने उन्हें कहा था आप 10 दिन तक गिनिएगा आपके सब कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। जो कि शायद माफ कर दिए होंगे, इस पर मौजूद भीड़ ने कहा कुछ नहीं किया।
इस पर उन्होंने कहा चुनाव के 6 महीने बाद में आप सबके बीच आई थी और कहा था कि हमने क्या गलती कर दी कि इस तरह आप लोगों ने हम सबको इस तरह से अलग करके और अपने इन लोगों को वोट देने का काम किया। आपके साथ हमारी सरकार ने जो वादा किया, उसे पूरा किया अधूरा नहीं छोड़ा। कमर्शियल बैंक का कोई कर्ज लेता है तो क्या उसे कोई माफ कर देगा। फिर लोग इनकी बातों में कैसे आ गए। कांग्रेस वादा करती है तो वादाखिलाफी करना ही इसकी आदत में है। वादे का नाम आजकल बदलकर गारंटी हो गया है। बदल-बदल कर नाम ताकि आप लोग झांसे में आते रहोगे।
आपके घर में बिजली मिलेगी किसान को बिजली मिलेगी और हम फ्री 100 यूनिट बिजली देंगे। जहां बिजली ही नहीं है वहां 100 यूनिट बिजली फ्री करने का क्या मतलब होगा। उसमें भी छलावा किया गया। बिजली के बिल को देखिए तो उसके अंदर सरचार्ज के नाम पर दोगना पैसा वसूल किया जा रहा है। पूरे राजस्थान में इन्होंने सरचार्ज के नाम पर 58 करोड़ रुपए ले चुके हैं। यह सरचार्ज भी आपके जेब से ही गया है। एक जेब में 100 यूनिट फ्री तो दूसरी जेब से सरचार्ज के नाम पर पैसा ले लिए।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल के भाव कम करने के नाम पर राजस्थान में सबसे महंगे दाम पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने वादा किया महिलाओं को सुरक्षा देंगे, जबकि राजस्थान में सबसे अधिक असुरक्षित महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि बत्तीसा नाला के लिए 232 करोड़ रुपए का बजट दिया था, जो कि 5 साल बाद भी आज तक चालू नहीं हो सका। उन्होंने कहा मैं वादा करती हूं। जब सब समाज एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। उस समय आपका रोड भी बनेगा, पानी भी मिलेगा सिंचाई भी होगी कोई चीज ऐसी नहीं होगी जिससे आप पूरा नहीं कर सको। राजे ने कहा कि मैं पीले चावल देने के लिए भी आई हूं। सभी माता और बहनों से की सुबह-सुबह इन्हें साढ़े 10 बजे तक चुनाव देने के लिए घर से निकाल कर वोट डलवा दो यह जिम्मेदारी में आप सभी को सौंप रही हूं।
पूर्व विधायक ओटाराम देवासी ने कहा कि विकास क्या होता है। अब यह मैं करके बताऊंगा और अब तक जो लोग कह रहे हैं। कांग्रेस सरकार में ठेकेदार का विकास हुआ। केंद्र सरकार ने मेडिकल कॉलेज सिरोही में बनाया में धन्यवाद देता हूं केंद्र सरकार को, जिसने सिरोही को मेडिकल कॉलेज दिया
वसुंधरा राजे के हाथ से गिरी हीरे की अंगूठी
वसुंधरा राजे हेलीकॉप्टर से उतरकर जैसे ही लोगों की ओर बड़ी अचानक उन्हें हाथ खाली खाली नजर आए। उन्होंने देखा उनके दाहिने हाथ मैं पहनी हुई हीरे की अंगूठी नहीं है। इस पर तुरंत उन्होंने हेलीकॉप्टर से उतर रहे व्यक्ति को अंगूठी के लिए कहा। अंगूठी हेलीकॉप्टर के पास ही गिरी हुई नजर आई। जिसे उठाकर उन्होंने वसुंधरा राजे को दी।
यह भी पढ़े
युवती से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल : पांच लाख नकद व सोने-चांदी के गहने हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA