
PALI SIROHI ONLINE
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भतीज राजेश गहलोत तखतगढ़ पहुंचे
— जिले में एक भी विधायक नहीं फिर भी पाली जिले को संभाग का दर्जा दिया, राजेश गहलोत
तखतगढ 18 नवंबर:(खीमाराम मेवाड़ा) शनिवार को तखतगढ़ कस्बे के नाग चौक स्थित भूराराम सावटिया के निजी भवन पर तखतगढ़ माली समाज की एक बैठक रखी गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भतीज राजेश गहलोत पहुंचे जिन्होंने इस बैठक को संबोधित करते माली समाज तखतगढ़ से अपील की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चौथी बार मुख्यमंत्री बनना है। और आप सब मिलकर 36 कौम को भी साथ लेकर राजस्थान में पूर्ण बहुमत के साथ गहलोत सरकार बनानी है। इस बैठक में राजेश गहलोत के आह्वान पर सुमेरपुर विधानसभा सीट से स्थानीय कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा को तखतगढ़ माली समाज का पूर्ण रूप से समर्थन देने की घोषणा की। राजेश गहलोत ने बताया कि पाली जिला का एक भी कांग्रेस का विधायक नहीं होने पर भी पाली जिले को संभाग का दर्जा देकर बड़ी घोषणा की है। और ऐसी बहुत जनकल्याणकारी योजना भी लागू की गई है। इस मौके पर पाली जिला कांग्रेस कमेटी सचिव महेश परिहार सेवादल कांग्रेस सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल माली कांतिलाल परिहार नरेश गहलोत हिम्मत गहलोत महेंद्र मनीष परिहार रामेश्वर गहलोत साहिल गहलोत माली समाज तखतगढ़ अध्यक्ष टीकमाराम भाटी पूर्व अध्यक्ष अशोक सोलंकी मंसाराम माली पार्षद पेमाराम माली मीडिया प्रभारी रमेश माली महात्मा ज्योतिबा फुले मंच अध्यक्ष हंसमुख माली मोहनलाल सुंदेशा सकाराम गलबाराम पीराराम अल्पेश ओटाराम गुलाबचंद विशाराम भरत पावटा मुकेश परिहार थानाराम मुकेश माली भंवरलाल सहित समस्त माली समाज बंधु एवं नारी शक्ति मौजूद रहे।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA