
PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-जोधपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक करोड़ रुपए की एमडी (ड्रग्स) पकड़ी है। इसमें से 85 लाख रुपए का ड्रग्स 24 साल की युवती के पास से पकड़ा है। युवती को जल्द पैसा कमाना था। ऐसे में अन्य तस्करों के सम्पर्क में आकर ड्रग पैडलर बन गई। पुलिस ने इसके अलावा एक और कार्रवाई की थी। वहां से पुलिस ने एमडी के साथ एक महिला व तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इन लोगों ने शहर के अन्य ड्रग पैडलर के बारे में पूछताछ कर रही है।
हाउसिंग बोर्ड थाना प्रभारी हुकम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को डीएसटी प्रभारी आरपीएस शिवम जोशी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विवेकानंद नगर में एक मकान पर दबिश दी गई थी। घर की जांच करने पर वहां से 850 ग्राम एमडी बरामद किया गया। इसका बाजारी मूल्य करीब 85 लाख रुपए है। इस मकान से पुलिस ने सांचौर बागोड़ा के वाडाभावी निवासी सीमा (24) पुत्री हनुमानाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया। सीमा क्षेत्र में एमडी को सप्लाई कर रही थी।
पुलिस ने दूसरी कार्रवाई गायत्री नगर में करते हुए 95 ग्राम एमडी बरामद की। इसकी बाजार में कीमत करीब 9.5 लाख रुपए आंकी जा रही है। यहां से पुलिस ने सांचौर के गोलिया कालुपुरा निवासी मनोहरलाल (26) पुत्र जयकिशन सारण, सांचौर सांकड निवासी अशोक (23) पुत्र हनुमानाराम विश्नोई, बालेसर विष्णुनगर दुगड़ निवासी अशोक (23) पुत्र बगड़राम व सांचौर दाता हाल गायत्री नगर निवासी नवरंग (25) पत्नी प्रकाश विश्नोई को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 1 लाख 30 हजार रुपए भी बरामद किए हैं।
मांगीलाल तस्कर के सम्पर्क में आई थी सीमा
पुलिस ने बताया कि 85 लाख की एमडी के साथ पकड़ी गई सीमा बीए पास है। उसे बहुत जल्दी पैसे कमाने का लालच था। ऐसे में उसका सम्पर्क मांगीलाल नाम के तस्कर से हो गया। सीमा पिछले एक महीने से क्षेत्र में युवाओं को एमडी की सप्लाई कर रही थी। जिसकी भनक पुलिस को पकड़ गई थी।
पुलिस कर रही कॉल डिटेल की जांच
पुलिस को सीमा व अन्य पकड़े गए आरोपियों के फोन से ऑनलाइन पेमेंट का रिकार्ड व कई नम्बर भी मिले हैं। आशंका है कि इन नम्बर में काफी नम्बर ड्रग्स खरीदार व सप्लायर के
हो सकते हैं। इसके लेकर जांच की जा रही है।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA