
PALI SIROHI ONLINE
जालोर | टिकट वितरण के बाद के बनते-बिगड़ते समीकरण को देखते हुए कांग्रेस ने चुनाव के बीच जालोर के तीन नेताओं को संगठन में प्रदेश स्तर के पद दिए हैं। राहुल गांधी के जालोर दौरे से पहले दो नेताओं को प्रदेश महासचिव व एक को प्रदेश सचिव बनाया है।
प्रदेश के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तीनों नियुक्तियां कीं। 2013 में भीनमाल प्रत्याशी व पीसीसी सदस्य ऊमसिंह चांदराई व पूर्व जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित को पार्टी ने प्रदेश महासचिव व अधिवक्ता शहजाद अली सैयद को प्रदेश सचिव बनाया है। शुक्रवार को इन तीनों नेताओं को राज्यमंत्री पुखराज पाराशर ने जालोर आकर नियुक्ति पत्र सौंपा।
एक दावेदार बसपा से मैदान में तो रिश्तेदार को दिया पद ऊमसिंह चांदराई: 2013 में भीनमाल विधानसभा से चुनाव लड़ा। इस बार भी टिकट मांग रहे थे। चांदराई भीनमाल व आहोर दोनों जगह से टिकट की मांग की पर नहीं मिला। चांदराई की भोमिया राजपूत समाज के वोटों पर पकड़ है। भोमिया समाज ने रामसीन में महासम्मेलन कर टिकट मांगा था।
- नैनसिंह राजपुरोहितः कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। कांग्रेस जातिगत समीकरण के तहत राजपुरोहित समाज में टिकट नहीं दे पा रही है। भाजपा ने आहोर से टिकट दिया है। भीनमाल से कांग्रेस के सुनील पुरोहित ने टिकट मांगा था। ऐसे में इस समाज को साधने के लिए नियुक्ति दी है।
- शहजाद अली सैयदः
पेशे से अधिवक्ता व लंबे समय पार्टी में काम कर रहे। सांचौर में कांग्रेस से बागी होने वाले डॉ. शमशेर अली इनके नजदीकी रिश्तेदार हैं। ऐसे में सांचौर सीट पर मुस्लिम समाज के वोटों पूरी तरह से कांग्रेस ने साधने का प्रयास किया है।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA