घर में घुसकर महिला से लूट: बाइक पर आए थे नकाबपोश बदमाश, मेन गेट खोलते समय किया हमला

PALI SIROHI ONLINE

जयपुर-जयपुर के घर में घुसकर एक महिला से लूट का मामला सामने आया है। बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने महिला के मेन गेट खोलते समय हमला किया। चेन स्नेचिंग की वारदात का सूचना पर मालवीय नगर थाना पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन बाइक सवार लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस वारदात स्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ लुटेरों की तलाश कर रही है।

SI हीरालाल ने बताया- लूट की वारदात शिव मार्ग मालवीय नगर निवासी ललिता जौहरी ( 52 ) के साथ हुई। बुधवार को वह खरीदारी के लिए मार्केट गई थी। शाम करीब 4:50 बजे वह ऑटो से घर लौटी थी। घर के बाहर ऑटो से उतरकर अंदर जाने लगी। मेन गेट खोलकर अंदर घुसते ही बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए।

अचानक आए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। गले में पहनी सोने की चेन तोड़ ली शोर मचाने पर दोनों बदमाश तेजी से बाइक पर बैठकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर मालवीय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों बदमाशों ने हेलमेट लगा रखा था और दोनों ने मास्क भी पहन रखे थे। पुलिस नकाबपोश लुटेरों की तलाश कर रही है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA