
PALI SIROHI ONLINE
आहोर-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव के चलते शनिवार दोपहर 12:20 बजे आहोर पहुंचे। खेल मैदान में चुनावी सभा के मंच पर पहुंचते ही भाजपा प्रत्याशी छगन सिंह राजपुरोहित ने साफा पहनाकर स्वागत किया। योगी करीब एक घंटा देरी से कार्यक्रम में पहुंचे।
छगन सिंह राजपुरोहित के संबोधन से कार्यक्रम शुआ। इसके बाद योगी ने भारत माता और चामुंडा माता के जालंधर नाथ जी महाराज के जयकारे से संबोधन शुरू किया।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार की समस्या कांग्रेस की देन है। कांग्रेस समस्या देती रही है। मोदी ने इनका रास्ता निकाला है। कांग्रेस योजनाओं से सामान्य और गरीब परिवारों को योजनाओं से वंचित करती है। देश के विकास में सभी लोग योगदान दे रहे हैं। देश के संसाधनों पर
पहला अधिकार देश के नौजवानों क का है।
योगी ने कहा कि मोदी ने सबका साथ और सबका विकास का नारा दिया। इसका परिणाम क्या रहा चार करोड़ परिवारों को आवास मिला। 10 करोड़ के गरीबों को निशुल्क गैस कनेक्शन मिला। देश के अंदर 50 करोड़ के लोगों को आयुष्मान भारत से मेडिकल की सुविधा का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर नहीं बनवा पाई। न रोजगार दे सकती, ना भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा सकती है, ना अत्याचार रोक सकती है। भ्रष्टाचार और महिला अपराध में नंबर एक है। योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में पीछे है। डबल की सरकार होती है तो माफिया का क्या होता है ये तो आप जानते हो ना।
कांग्रेस गरीबों का कल्याण नहीं कर सकती और आपकी आस्था का भी सम्मान नहीं कर सकती। उत्तराखंड केदारपुरी में आस्था का सम्मान दिखाई दे रहा है। अयोध्या में भी तो राममंदिर बन रहा है। मतलब ये ही है भाजपा की डबल इंजन की सरकार आएगी।
बिजली और पेट्रोल-डीजल की दरें सबसे ज्यादा राजस्थान में, पेपर लीक राजस्थान में, मंडी टैक्स यहां सबसे ज्यादा लिया जा रहा है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिलने के कारण सबसे ज्यादा आत्म हत्याएं भी राजस्थान में हो रही है। पिछले पांच में कांग्रेस ने कहां पहुंचा दिया है राजस्थान को नौजवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए बहादुरी के साथ देश के लिए लड़ता है।
इस दौरान मंच पर भाजपा प्रत्याशी छगन सिंह, खंडाला मठ 108 परशुराम महाराज, जालौर के लेटा मठ के रणछोड़ भारती महाराज, नाथ संप्रदाय के राजा निर्मल नाथ बेंगलुरु मठ समेत कार्यकर्ता मौजूद है।
योगी आदित्यनाथ 20 मिनट भाषण देने के बाद सभा स्थल से सांचौर के लिए रवाना हो गए।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA