
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाड़ा
सुमेरपूर-4 साल में कोई विकास नहीं एवं पट्टे बनाने के लिए पैसे मांगने का लगाया आरोप तखतगढ 17 नवंबर:(खीमाराम मेवाड़ा) सुमेरपुर नगर पालिका में भाजपा बोर्ड के कार्यकाल में वार्ड नंबर 1 के पार्षद कन्हैया लाल मेघवाल ने शुक्रवार को भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दाम थाम लिया है। कन्हैया लाल मेघवाल ने भाजपा छोड़ने का कारण बताते हुए भाजपा के बोर्ड पर आरोप लगाया कि भाजपा बोर्ड में विकास कार्य नहीं होने से खफा होकर मैने कांग्रेस पार्टी ज्वाईन की है। मेरे वार्ड नंबर 1 में पिछले 40 साल से कांग्रेस जीत रही थी। मैंने गत पालिका चुनाव में भाजपा से जीत दर्ज की। लेकिन बोर्ड भाजपा का होने के बावजूद मेरे वार्ड में विकास कार्य नही हुए। आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग तरस
रहे है। लोगो के पट्टे नही बन रहे है। पालिका में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। पट्टे बनाने के नाम पर पालिका कर्मी लोगो से पैसे मांग रहे है। नही देने पर फ़ाइल अटका देते है। प्रशासन शहरो के संग में भी वार्ड वालो ने पालिका कार्मिक पर पट्टे के बदले पैसे देने की मांग पर शिकायत की थी। इस संबंध में मैंने विधायक जोराराम कुमावत को भी अवगत कराया था। लेकिन उन्होंने नगर पालिका का
मामला बताते हुए पल्ला झाड़ दिया जबकि यह उनकी ड्यूटी थी कि वार्ड में विकास नही हो रहे है तो पालिका प्रशासन को पाबंद करे। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाए। इस
बार कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय हरिशंकर मेवाड़ा को प्रत्याशी बनाया है। मुझे भरोसा है कि वे बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाएंगे।


फोटो 3 सुमेरपुर में कांग्रेस ज्वाइन करते भाजपा पार्षद
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA