सेवाड़ी में अन्नकूट महोत्सव 20 को, 551 व्यंनजनो का लगेगा भोग

PALI SIROHI ONLINE

बाली। सेवाड़ी में अन्नकूट महोत्सव 20 को
बीएपीएस स्वामीनारायण सत्संग मंडल सेवाड़ी के तत्वाधान में हनुमान वाटिका पदमबाग सेवाड़ी में 20 नवंबर को 551 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।

मंडल कार्यकर्ता हरेश रावल ने बताया कि इस पावन अवसर पर जयपुर अक्षरधाम मंदिर से परम मुनि स्वामी व शुभ मनन स्वामी पधारेंगे।

अन्नकूट महोत्सव का अयोजन शाम 5 बजे से 8 बजे तक किया जायेगा जिसमें भगवान स्वामीनारायण, राधा कृष्ण देव, शिव पार्वती,भगवान गणेश, सीता राम व गुरु प्रमुख स्वामीजी तथा महंत स्वामीजी महाराज को 551 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारी हेतु शंकर माली, रणजीत रावल, जितेंद्र गहलोत, जितेंद्र बोड़ा, कमलेश माली, ललित गर्ग, रवि पूरी,भावेश रावल, विशाल माली, हरीश दमामी ,जिगर माली,अमित गहलोत, हीरा माली बीजापुर,पंकज पालीवाल,अरुण सैन आदि कार्यकर्ता लगे हुए है।

ये भी पढ़े

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA