VIDEO भाजपा के संकल्प पत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाना नहीं

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाड़ा

भाजपा के संकल्प पत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाना नहीं*

आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार यूनियन ने की नाराजगी व्यक्त

वकीलों को कांग्रेस ने दिया कानून, पत्रकारों को भाजपा कांग्रेस ने दिखाया ठेंगा

तखतगढ 17 नवंबर:(खीमाराम मेवाड़ा) राजस्थान चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को जारी हुए राजस्थान संकल्प पत्र में पत्रकारों को सुरक्षा देने के लिए कानून बनाए जाने का कोई जिक्र नहीं है। जबकि पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने की लगातार मांग कर रही इंडियन फेडरेशन वर्किंग जर्नलिस्ट संगठन ने रोष व्यक्त किया है। संगठन के जोधपुर संभागीय अध्यक्ष प्रलयंकर जोशी, जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह चौहान, महासचिव जमील अंसारी ने बताया कि संगठन ने राजस्थान स्तर पर इसी कांग्रेस सरकार में दो बार जयपुर विधानसभा का घेराव एवं रैली निकालकर कानून बनाए जाने की मांग की थी। लेकिन पत्रकारों की सुरक्षा पर राजनैतिक पार्टियों में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं राजस्थान चुनाव 2023 में कांग्रेस एवं भाजपा को संगठन की ओर से संकल्प पत्र जारी करने पर आईएफडब्ल्यूजे ने मांग पत्र जारी कर कानून बनवाए जाने का घोषणा बिंदु जारी करने की मांग की थी।

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग पर सभी पत्रकार हों एकजुट
आईएफडब्ल्यूजे जोधपुर संगठन ने प्रदेश के सभी साथी पत्रकारों से अपील की है कि राजस्थान में पत्रकार सुरक्षा की अनदेखी करने वाली मौका परस्त दोनों राजनैतिक पार्टियों की कमियों के खिलाफ जमकर और खुलकर लिखें। ताकि आमजनता एवं वकीलों की सुरक्षा के बाद पत्रकारों को राहत मिल सके।

पत्रकार यूं ही पिटते और मरते रहेंगे – पिछले कई वर्षों से राजस्थान के पत्रकारों के ऊपर निरंतर हमले होते आ रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में राजस्थान के पत्रकारों के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने का जिक्र था। लेकिन 5 वर्षों तक अशोक गहलोत सरकार ने इस ओर बिलकुल ध्यान नहीं दिया। पुलिस के साथ मिलकर माफियाओं ने पत्रकारों पर हमले शुरू कर दिए। जिससे जान जोखिम में डालकर फील्ड में कार्य करने वाले पत्रकार जख्मी हुए। और कईयों की जान चली गई। भाजपा के घोषणा पत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने का जिक्र न करने से अब प्रदेश के पत्रकार पिटते और मरते रहेंगे।

VIDEO

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA