
PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबु-त्योहारी सीजन में हजारों टूरिस्ट माउंट आबू पहुंच रहे हैं। दीवाली से अबतक 12,660 वाहनों से लगभग 63 हजार से अधिक टूरिस्ट माउंट आबू पहुंचे। इससे नगरपालिका पालिका को इससे 13 लाख 61 हजार 830 रुपए की कमाई हुई है। शहर में टूरिस्ट बूम अगले रविवार तक रहेगा।
माउंट आबू शहर में दर्शनीय स्थल गुरु शिखर, अचलगढ़, पीसपार्क, देलवाड़ा जैन मंदिर, नक्की लेक, हनीमून प्वाइंट, सनसेट पॉइंट पर अच्छी भीड़ दिखाई दे रही है। शहर के नक्की झील पर टूरिस्ट बोटिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं आइस क्रीम के साथ घुड़सवारी, बाबागाड़ी का आनंद लेते नजर आ रहे है।
6 डिग्री पहुंचा पारा, छाया कोहरा
माउंट आबू हिल स्टेशन में एक बार फिर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर पहुंचा हैं। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सिरोही जिले के साथ माउंट आबू में भी ठंडक का अनुभव होने लगा है। माउंट आबू शहर में गत रविवार 12 नवंबर को शहर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिससे एक बार फिर जिले भर की ठंडक बढ़ गई हैं। जिसका असर हिल स्टेशन माउंट आबू में सबसे अधिक दिखाई दे रहा है।
शहर में बुधवार को न्यूनतम पारा 7 / 27 डिग्री दर्ज किया, वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री की गिरावट और अधिकतम तापमान 1 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद तापमान 6/28 डिग्री दर्ज किया था। वहीं आज शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री और अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद पारा 7 / 28.5 डिग्री दर्ज किया हैं।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA