लुनोल के पास घायल हुए कांतिलाल पुरोहित की उपचार के दौरान मौत

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाड़ा

रेवदर | लुनोल गांव के मुख्य हाईवे के पास ओम बन्ना होटल के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कांतिलाल पुत्र शंकर लाल पुरोहित की मौत हो गई। पुलिस ने घायल को रेवदर अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवार के कमर के नीचे और पैरों में गंभीर चोटें थीं। प्राथमिक उपचार कर घायल को पालनपुर रेफर किया गया था। पालनपुर पहुंचते ही रात में कांतिलाल ने दम तोड़ दिया। हैड – कांस्टेबल ताराराम ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े

युवती से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल : पांच लाख नकद व सोने-चांदी के गहने हड़पे, आरोपी गिरफ्तार

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA