कार बाइक की टक्कर में पिता नानी की मौत, महिला खाई में गिरी, इलाज जारी

PALI SIROHI ONLINE

अजमेर-अजमेर की पुष्कर घाटी में गुरुवार देर रात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। एक युवक की तबीयत खराब होने पर उसके माता-पिता और नानी बाइक से पुष्कर उसे देखने जा रहे थे। हादसे में उसके पिता और नानी की मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई।पुष्कर थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

हाथीखेड़ा निवासी हरीराम (40) पुत्र नेमाराम अपनी पत्नी सुप्रिया देवी (35) और सास काली देवी (65) के साथ बेटे को देखने के लिए पुष्कर जा रहे थे। पुष्कर घाटी में रात 10 बजे के करीब सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुष्कर थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जमाई हरिराम और सास काली देवी को मृत घोषित कर दिया। दोनों शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

घायल महिला टक्कर लगने से खाई में गिरी

मृतक हरिराम के बेटे देव (20) ने बताया कि वह पुष्कर में कैमल सफारी का काम करता है। उसके माता-पिता और नानी उसे देखने के लिए पुष्कर आ रहे थे। इसी दौरान कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी सुप्रिया देवी खाई में जा गिरी। उसकी मां का जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी है।

गहने और रुपए गायब

पीड़ित देव ने बताया कि उसके माता-पिता के पास सोने का मंडलीय और चांदी का कड़ा सहित 15 हजार रुपए थे। जो एक्सीडेंट के बाद से गायब है। पुष्कर थाना पुलिस एक्सीडेंट को लेकर मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़े

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA