तखतगढ़-रांकावत समाज का दशम सामूहिक विवाह 23 नवंबर तुलसी एकादशी को जोधपुर में

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाड़ा तखतगढ़

  • रांकावत समाज का दशम सामूहिक विवाह 23 नवंबर तुलसी एकादशी को जोधपुर में

सामूहिक विवाह के पोस्टर का किया विमोचन

27 जोड़े वर वधु बंधेंगे परिणय सूत्र में

तखतगढ 16 नवंबर:(खीमाराम मेवाड़ा) रांकावत ब्राह्मण समाज जोधपुर का दशम सामूहिक विवाह का आयोजन स्काउट गाइड मैदान, चोपासनी बाई पास रोड,जोधपुर में मुख्य संस्था रांकावत देशस्थ रिगवेदी ब्राह्मण सार्वजनिक ट्रस्ट जोधपुर के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा हे।मुख्य संस्था अध्यक्ष श्याम गोयल एवम कार्यकारिणी सदस्य गण समारोह को अंतिम रूप देने के लिए जुटे हुए हे।सामूहिक विवाह की पत्रिका का गुरुवार को महा सभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गोयल,समाज सेवी संपत भेरुंदीया सहित अन्य गणमान्य समाज बंधुओ के द्वारा विमोचन किया गया।सर्व प्रथम रातानाडा गणेश मंदिर में निमंत्रण देकर शुरुआत की गई।अध्यक्ष गोयल ने आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए अलग अलग कमेटियो का गठन कर जिमेदारी दी गई।
आयोजन में आशिवाॅद दाता संत सानिध्य राम प्रसाद महाराज बड़ा द्वारा,सूरसागर एवम श्रवण दास महाराज राम कुटिया खारड़ा का रहेगा।श्याम गोयल ने समाज के दानदाताओ,भामाशाह के सहयोग से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए महिला मंडल,ट्रस्टी गण व युवा शक्ति का गठन किया। व सभी समाज बंधुओ से इस आयोजन में पधारने का न्योता दिया।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA