
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-करीब 2 वर्ष से फरार ईनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर वांछित अपराधियों की धरपकड हेतू चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बृजेश सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व अचलसिंह देवडा, वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकटतम सुपरविजन में श्री सुरेश चौधरी निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रीको आबुरोड के नेतृत्व में दिनांक 17.01.2022 को नाथ मेटल इण्डस्ट्रीज रीको मावल में रात्रि में ऑफिस में घुसकर मारपीट करने में करीब 2 वर्ष से फरार ईनामी मफरूर शातिर अपराधी बसुरा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त बसुरा पर 2000 रूपये ईनाम घोषित था। मुल्जिम बसुरा आले दर्जे का वाहन चोर व नकबजन हैं।
घटना:- दिनांक 18.01.2022 को प्रार्थी खीमराज चौधरी निवासी हाल श्रीनाथ मेटल इण्डस्ट्रीज रीको मावल पुलिस थाना रीको आबूरोड ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 17.01.2022 की रात्रि में 11 बजे मेरी फैक्ट्री में बने आफिस में घुसकर दो अज्ञात व्यक्तियो ने मारपीट की वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 15 दिनांक 18.01.2022 धारा 458,323 / 34 भादस पुलिस थाना रीको आबूरोड में दर्ज किया गया। प्रकरण में मुल्जिम नरेश को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण में 2 वर्ष से फरार ईनामी मफरूर शातिर अपराधी बसुरा को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः- बसुरा पुत्र भुरा जाति ग्रासिया उम्र 22 वर्ष निवासी नाडाफली खारा पुलिस थाना रीको आबूरोड जिला सिरोही।
पुलिस टीम-
1.किशनलाल हैड कानि नं 82 पुलिस थाना रीको आबूरोड।
2 कैलाशचन्द्र हैड कानि नं 589 पुलिस थाना रीको आबूरोड।
3 प्रकाश कुमार कानि नं 55 पुलिस थाना रीको आबूरोड।
4 प्रवीणसिंह कानि नं 351 पुलिस थाना रीको आबूरोड।
- दिलीपसिंह कानि नं 850 पुलिस थाना रीको आबूरोड।
- जितेन्द्रसिंह कानि न 337 पुलिस लाईन सिरोही।
7 महेन्द्र सिंह कानि 415 पुलिस थाना रीको आबूरोड। - मीठालाल कानि ड्राईवर नं 943 पुलिस थाना रीको आबूरोड
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA