
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-शराब तस्करी के प्रकरण में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा विधानसभा चुनावों के मध्यनजर वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत् बृजेश सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व अचलसिंह देवडा, वृताधिकारी वृत आयुपर्वत के सुपरवीजन में जिला स्पेशल टीम व पुलिस थाना आबूरोड सदर द्वारा संयुक्त रूप से नाकाबंदी कर सरहद महीखेडा से दिनांक 06.11.2023 की रात्रि में एक इनोवा कार में से 54 कार्टन अंग्रेजी शराब व बीयर के कार्टन बरामद कर आरोपी नारायण सिंह को गिरफ्तार किया गया था, तथा मौके से फरार आरोपी देवीसिंह पुत्र मंगलसिंह को दिनांक 15.11.2023 को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार अभियुक्त:- देवीसिंह पुत्र मंगलसिंह जाति राजपुत आयु 31 साल पैशा खेती निवासी गढरा पुलिस थाना अमीरगढ जिला बनासकांठा गुजरात।
पुलिस टीम:-
- जसवंतसिंह निपु, थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड सदर
- भवानीसिंह कानि 790 पुलिस थाना आबूरोड सदर
- बाबूसिंह कानि 742 पुलिस थाना आबूरोड सदर
- दिनेश कुमार कानि 533 पुलिस थाना आबूरोड सदर
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA