
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आधा घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना बुधवार रात जावाल थाना क्षेत्र के जावाल नगर के बस स्टैंड के पास हुई।
जानकारी के अनुसार जावाल नगर में बस स्टैंड के पास बुधवार रात को एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। लोगों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड की। सूचना पर जावाल नगर पालिका की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गोदाम रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
गोदाम में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन लोगों का यह मानना है कि शॉर्ट सर्किट होने से हादसा हुआ है।
ये भी पढ़े
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA