
PALI SIROHI ONLINE
जयपुर-जयपुर में एक स्कूल छात्रा ने अपने क्लास के छात्रों के कमेंट से परेशान होकर फांसी का फंदा लगा लिया। छात्र युवती के स्कूल में बनाए गए वीडियो पर गंदे कमेंट कर रहे थे। इसी से छात्रा परेशान थी। गंभीर हालत में छात्रा को एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। युवती की हालत गंभीर है। वहीं, पीड़ित छात्रा के पिता ने प्रताप नगर थाने में क्लासमेट्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। मामले की जांच SHO (प्रताप नगर ) जहीर अब्बास कर रहे है।
पुलिस ने बताया कि करौली के रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह परिवार के साथ सीतापुरा में किराए से रहते हैं। उनकी 16 साल की बेटी 12वीं क्लास में पढ़ती है। पीड़िता के पिता ने बताया- 31 अक्टूबर को उनकी बेटी स्कूल में पढ़ने गई थी। लंच के दौरान खाना खाते समय साथी क्लासमेट ने नाबालिग बेटी का मोबाइल में वीडियो शूट बना लिया। आरोपी क्लासमेट ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। साथ ही गंदे कमेंट भी किए ।
वीडियो देखकर लगाया फंदा
पीड़िता के पिता ने बताया- 1 नवम्बर की दोपहर को नाबालिग बेटी ने सोशल मीडिया पर खुद का वीडियो देखा।गंदे कमेंट के साथ बनाए वीडियो को देखकर नाबालिग बेटी बहुत ज्यादा परेशान हो गई। दोपहर करीब 3 बजे अपने कमरे में चुन्नी का फंदा लगा लिया। इस दौरान घर में खेलते हुए बच्चे कमरे में पहुंचे। बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दौड़कर आई बुआ ने उसे तुरंत नीचे उतारा। परिवार के लोगों को कॉल कर नाबालिग बेटी के फंदा लगाने के बारे में बताया।
हॉस्पिटल में कराया भर्ती
परिजनों ने गंभीर हालत में नाबालिग बेटी को महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया। इलाज के 5 दिन बाद (6 नवंबर को ) होश आने पर पीड़िता ने क्लासमेट्स की करतूत के बारे में परिजनों को बताया।
गुस्साएं परिजनों ने प्रताप नगर थाने में आरोपी क्लासमेट्स के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस को जांच में पता चला कि सोशल मीडिया पर वायरल किया गया वीडियो को कुछ समय बाद डिलीट कर दिया गया था। बुधवार को इलाज के बाद नाबालिग पीड़िता को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस पॉक्सो और IT एक्ट के तहत FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़े
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA