सोजत-भाजपा प्रत्याशी शोभा चौहान ने जनसंपर्क कर सोजत रोड कस्बे में कार्यालय का किया शुभारंभ

PALI SIROHI ONLINE

जय नारायण सिंह

भाजपा प्रत्याशी शोभा चौहान ने जनसंपर्क कर सोजत रोड कस्बे में कार्यालय का किया शुभारंभ

लोकतंत्र में मतदाता ही सर्वशक्तिमान

  • पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे

सोजत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शोभा चौहान ने बगड़ी नगर मंडल क्षेत्र का दौरा कर जनसंपर्क किया। जिसमें सोजत रोड, रायरा कला, रायरा खुर्द, खोडिया, गुड़ा बीजा, पोकरण नाडी, लाडपुरा, देवलीहुल्ला, केलवाद, पिपलाज, बगड़ी नगर सहित जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओ व महिलाओं ने शोभा चौहान का भव्य स्वागत किया। इस मौके भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया व कस्बे में कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया।इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे,पूर्व सांसद पुष्प जैन,नगर भाजपा अध्यक्ष दिलीप खाटेड, पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार व्यास,संजय त्रिवेदी,जयनारायण गहलोत, शिवचन्द दाधीच,सम्पत राज मोदी,ओमप्रकाश मंडोरा,ज्ञानचंद उपाध्याय, अनिल शर्मा , नारायण लाल फौजी , रामदेव सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रकाश पालरिया, संजय सिंह, राजेन्द्र सिंह सांखला,अरविंद अवस्थी,सत्यनारायण सेन, पूर्व सरपंच कुंदन सिंह, सहित भाजपा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA