अफीम के दूध के साथ आरोपी गिरफ्तार: 10 लाख का 2KG अफीम का दूध बरामद, ट्रेन से बेंगलुरू ले जाने की फिराक में था

PALI SIROHI ONLINE

रानीवाड़ा-रानीवाड़ा पुलिस ने दो किलो अफीम के दूध के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे 2.04 किलोग्राम अफीम का दूध बरामद किया गया है। आरोपी दूध को ट्रेन से बेंगलुरू ले जाने की फिराक में था।

थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिस जाब्ता भीनमाल सड़क पर वाहनों की चैकिंग कर रहा था। इस दौरान दूर एक आदमी पुलिस को देखकर भागने लगा। उसने कंधे पर बैग लटका रखा था। पुलिस उसकी हरकत देखकर अलर्ट हो गई। उसका पीछा करने पर भागने की गति बढ़ने लगी जिसे पर उसे डिटेन कर लिया गया।

बैग की तलाशी लेने पर उसमें रखे 2.04 किलोग्राम अफीम का दुध बरामद कर आरोपी करड़ा थाना के मौखातरा निवासी रमेश कुमार (27) पुत्र बालाराम को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद दूध की कीमत 10 लाख रुपए आकी गई है।

वृताधिकारी पुष्पेन्द्र वर्मा ने बताया कि अन्तर्राज्यीय सरहद पर चुनावों के दौरान सख्त चैकिंग करवाई जा रही है। पुलिस का अतिरिक्त दस्ता लगाया गया है। इस सफल अभियान में थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग, एएसआई हुसैन खां, मसराराम, पुनमाराम, सोहनलाल और जोधाराम का अनुभव का सहयोग मिला।

यह भी पढ़े

*VIDEO बीजापुर में विधायक निवास पर मेंले सा माहौल, दिनभर रहा ट्राफिक जाम, मालाओ साफों का लगा पहाड़*

https://palisirohionline.in/2023/11/13/bijapur-diwali-celebration

*अपने क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर के साथ अपडेट रहने के लिए अभी डाउनलोड करें PALI SIROHI ONLINE एप्प*

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.palisirohionline.news


*वीडियो*
https://youtu.be/4yJuXUBrvBA

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA