सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय ने ली आखिरी सांस; मुम्बई में हुआ निधन

PALI SIROHI ONLINE

मुंबई-मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत रॉय सहारा का मुंबई में मंगलवार देर रात 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सहारा इंडिया की तरफ से बताया गया कि सुब्रत रॉय सहारा को मेटास्टैटिक स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्याओं थी। कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया। वे 12 नवंबर से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती थे।
सुब्रत रॉय के निधन पर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने कहा-‘सुब्रत रॉय जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ!

अलग-अलग मौकों पर उनसे कई बार मुलाकात हुई ! वह हमेशा मदद के लिए तैयार रहते थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे ! ओम शांति !

यह भी पढ़े

बाली- कॉग्रेस के लिए बुरी खबर, धनेरा परिवार हुआ बीजेपी में सम्मलित, बीजेपी प्रत्यासी ने एक दर्जन से अधिक गावो में किया जनसम्पर्क, काफिला देखने सड़को पर उमड़ी भीड़ का देखे VIDEO

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA