सांडेराव धर्म पर धरती टिकी हुई है इसलिए धर्मकर्म में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाए-हिरापुरी

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाड़ा

सांडेराव धर्म पर धरती टिकी हुई है इसलिए धर्मकर्म में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाए-हिरापुरी
साण्डेराव। संत मनसुख हिरापुरीजी महाराज ने कहा कि जीवन मे धर्म की राह जरूरी है। इसके बल पर मनुष्य अपने जीवन में सफलता अर्जित करते हुए जीवन की उंचाइयां प्राप्त करता है। इसके अभाव में मनुष्य की तरक्की संभव नही। वे सोमवती अमावस्या पर रामनगर पहाडी पर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पर धर्म सभा में प्रवचन दे रहे थे। संत ने कहा कि धर्म के कार्य में हमेशा अग्रणी भुमिका निभानी चाहिए। उन्होने जीवन में धर्म की राह को जख्मी बताते हुए कहा की धर्म पर ही धरती टिकी हुई है। धर्म के कार्य मे हमेशा बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभानी चाहिए। भाग्य से ही ऐसी सेवा करने का अवसर मिलता है। संत हिरापुरीजी महाराज ने कहा कि मनुष्य को ज्यादा धन का लालच नही करना चाहिए, क्योकि धन का कोई आशियाना नही होता है। लक्ष्मी चचंल होती है, जो घुमती है, जो कभी किसी की थी, आज तेरी कल किसी और की और हो जाएंगी। जबकी मनुष्य इस बात को समझने के लिए तैयार नही है और वह धन के पिदे दौड़ता रहता है मनुष्य के पास धन आता है तो उसमे अहंकार आ जाता है। जब उसकी मृत्यु होती है तो जीवन भर कमाया हुआ धन यही छोड़कर चला जाता है। जबकी धर्म-कर्म उसके उसके साथ रहते है। इसलिए इंसान को धर्म के कार्यो में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

VIDEO बीजापुर में विधायक निवास पर मेंले सा माहौल, दिनभर रहा ट्राफिक जाम, मालाओ साफों का लगा पहाड़

अपने क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर के साथ अपडेट रहने के लिए अभी डाउनलोड करें PALI SIROHI ONLINE एप्प

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.palisirohionline.news

वीडियो
https://youtu.be/4yJuXUBrvBA

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA