
PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-जोधपुर के लूणी कस्बे में दीपावली पर एक व्यक्ति के घर में अचानक से आग लग गई। इससे घर में रखे रुपए और आभूषण जल कर राख हो गए। आग लगी उस समय घर में रहने वाले लोग दीपावली पर रिश्तेदारों के घर गए हुए थे।
आग की सूचना मिलने पर पानी के टैंकर से पानी डालकर आग बुझाई गई। बाद में लूणी थाना पुलिस के एएसआई पपाराम भी मौका स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार लूणी कस्बे में इंदिरा कॉलोनी में मनोहर सागर का घर है। दीपावली के मौके पर परिवार के सदस्य रिश्तेदारों के घर गए हुए थे। अचानक से ही घर में धुआं उठता देखा तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घर के रसोई में पड़े गैस की टंकी को देखकर दिलीप सागर ने हिम्मत दिखाई और उसे बाहर निकाल कर बड़ा हादसा टल दिया। लोगों ने घर के टांके से बाल्टियां भरकर पानी का छिड़काव किया। बाद में पानी के टैंकर से पानी डालकर आग बुझाई गई।
आग की घटना में घरेलू बर्तन सामान बिस्तर सहित घर में रखे लगभग 70 हजार की नकदी जलकर राख हो गई। आग के बाद मकान में रहने वाले लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। बताया जा रहा है की घर में रखे ये पैसे उधार मांगकर लाए थे।
यह भी पढ़े
*VIDEO बीजापुर में विधायक निवास पर मेंले सा माहौल, दिनभर रहा ट्राफिक जाम, मालाओ साफों का लगा पहाड़*
https://palisirohionline.in/2023/11/13/bijapur-diwali-celebration
*अपने क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर के साथ अपडेट रहने के लिए अभी डाउनलोड करें PALI SIROHI ONLINE एप्प*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.palisirohionline.news
*वीडियो*
https://youtu.be/4yJuXUBrvBA
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA