घर-घर में की गोवर्धन पूजा: मंगल गीत गाकर सुख-समृद्धि की कामना की, अन्नकूट का लगाया भोग

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर शहर में रविवार को दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस बार दीपावली के अगले दिन प्रतिपदा के बजाय एक दिन बाद गोवर्धन पूजा की गई। मंगलवार को शुभ मुहुर्त में महिलाओं ने गोवर्धन पूजन किया।

महिलाओं ने घर आंगन को गाय के गोबर से लीपकर गोवर्धन पूजन किया। घरों के बाहर गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा की गई। इसके साथ ही अन्नकूट का भोग भी लगाया गया। महिलाओं ने गोवर्धन की परिक्रमा भी की।

गोवर्धन पूजा को लेकर अलसुबह ही महिलाओं ने घर और आंगन में साफ सफाई कर पारंपरिक वेशभूषा में गोवर्धन पूजा की। गोबर के गोवर्धन का रंगोली, पुष्प आदि के साथ श्रृंगार किया गया। दीप जलाकर आरती उतारी गई। पूजा के बाद महिलाओं ने गोवर्धन महाराज के भजन गाकर सुख, समृद्धि की कामना की।

गोवर्धन ‘पूजा का पर्व द्वापर युग की एक घटना से जुड़ा है। अपना मान नहीं होने से नाराज इंद्र देवता ने ब्रज में तेज बारिश करा दी। इससे बृजवासी परेशान हो उठे। तब भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का घमंड तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठा लिया।

इस पर्वत के नीचे ब्रज के सभी लोगों को शरण देकर मूसलाधार बारिश से बृज की रक्षा की। इसके बाद इंद्र का घमंड चूर हुआ। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण से क्षमा मांगी। इसके बाद से ही घरों के बाहर गोबर के गोवर्धन बनाकर पूजा की जाती है।

यह भी पढ़े

*VIDEO बीजापुर में विधायक निवास पर मेंले सा माहौल, दिनभर रहा ट्राफिक जाम, मालाओ साफों का लगा पहाड़*

https://palisirohionline.in/2023/11/13/bijapur-diwali-celebration

*अपने क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर के साथ अपडेट रहने के लिए अभी डाउनलोड करें PALI SIROHI ONLINE एप्प*

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.palisirohionline.news


*वीडियो*
https://youtu.be/4yJuXUBrvBA

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA