
PALI SIROHI ONLINE
जालोर-चुनावों को लेकर इस बार दीपावली और भाई दूज पर सभी सरकारी दफ्तर खुले हैं। जिलेभर में पुलिस, जिला प्रशासनिक अधिकारी और ब्लू बीएलओ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
जिलेभर में रविवार को दीपावली और सोमवार को भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। दूसरी और जिला प्रशासन के द्वारा 25 नवम्बर को विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारी की जा रही है। जिसको लेकर इस बार कई सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। जिससे रविवार और सोमवार को चुनाव प्रकिया से जुड़े सभी दफ्तर खुल रहे हैं। इस दौरान जालोर एसडीएम प्रमोद सीरवी भी पूरे दिन अपने कर्मचारियों के साथ अपने कार्यालय में काम करते नजर आए।
राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। जिसके बाद 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। प्रदेश में चुनावों की घोषणा के बाद प्रशासन अपने तैयारियों में जुट गया है। रविवार और सोमवार को चुनावों से जुड़े सरकारी कार्यालय खुले हैं। चुनावों को लेकर अलग-अलग जिमेदारी के साथ कर्मचारी काम करते नजर आ रहे हैं। जिलेभर में पुलिस, जिला प्रशासन और सभी बीएलओ सहित अन्य कर्मचारियों ने अपने कार्यालय में ही दीपावली का पर्व मनाया।
यह भी पढ़े
VIDEO बीजापुर में विधायक निवास पर मेंले सा माहौल, दिनभर रहा ट्राफिक जाम, मालाओ साफों का लगा पहाड़
अपने क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर के साथ अपडेट रहने के लिए अभी डाउनलोड करें PALI SIROHI ONLINE एप्प
वीडियो
https://youtu.be/4yJuXUBrvBA
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA