आसमान में बिखरी सतरंगी छटा, उंमग के साथ मनाया दीपावली पर्व,

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाड़ा

आसमान में बिखरी सतरंगी छटा, हर आंगन उल्लास उत्साह व उंमग के साथ मनाया दीपावली पर्व, महालक्ष्मी की पूजा कर धन व ऐश्वर्य की कामना की।

साण्डेराव। स्थानीय नगर सहित आसपास ग्रामीण अंचलों में रविवार को समृद्धि एवं ज्योति का पर्व दीपावली उत्साह व उंमग के साथ मनाया गया। व्यापारीयों ने अपनी पुरानी खाताबही को बदल कर नई खाताबही से नये साल की शुरूआत की। वहीं घर-घर में ग्रामीणों द्वारा महालक्ष्मी की पूजा-अर्चनाकर धन व ऐश्वर्य की कामना की। रात भर पटाखों की आवाज से आकाश गुजायमान रहा।

दीपोउत्सव पर लोगो ने घर-आगंन में आकर्षक रंगोलियां सजाई। वहीं दुसरे दिन सोमवार को लोगो ने रंग-बिरंगे परिधानो मे सजधज कर एक-दुसरे के घर जाकर दीपावली की बधाई देते हुए रामा-श्यामा की, बधाई देने वाले लोगो की मेजबानी में पलक-पावडे बिछाते हुए मिष्ठान, सुपारी, काजु, पिस्ता, भांग की मावा बर्फी आदि की मनवार की।

नगर सहित आसपास गांवो से पहुंचे खरीददारो से बाजारो में रोनक रही, मिठाईयो, पटाखो व खान-पान की दुकानो पर भारी भीड़ नजर आई। ग्रामीण महिलाओ द्धारा गोवर्धन पूजन कर पशुधन को रंगो से संवारा और उन्हें भडकाने के लिए बाडे से बाहर निकाला और बर्तनो से उन्हें भड़काकर खूब दौडाया मान्यता है कि ऐसे करने से पशुधन स्वस्थ रहता है।

ये भी पढ़े

VIDEO बीजापुर में विधायक निवास पर मेंले सा माहौल, दिनभर रहा ट्राफिक जाम, मालाओ साफों का लगा पहाड़

अपने क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर के साथ अपडेट रहने के लिए अभी डाउनलोड करें PALI SIROHI ONLINE एप्प

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.palisirohionline.news

वीडियो
https://youtu.be/4yJuXUBrvBA

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA