ब्रह्माकुमारीज आश्रम में दिवाली का आध्यात्मिक रहस्य पर हुआ कार्यक्रम

PALI SIROHI ONLINE

महावीर मेवाड़ा

ब्रह्माकुमारीज आश्रम में दिवाली का आध्यात्मिक रहस्य पर हुआ कार्यक्रम
साण्डेराव। ओम शांति भवन ब्रह्माकुमारीज आश्रम साण्डेराव में दीपावली के उपलक्ष्य में दिवाली का आध्यात्मिक रहस्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले लक्ष्मी पूजन किया गया। जिसमें बीके कंचनबहन, बीके उमाबहन ने दिवाली के आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह जानकारी देते हुए बीके उमाबहन ने बताया कि दिवाली के आध्यात्मिक महत्व पर आधारित कार्यक्रम में दीपक के जलने के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि दिवाली पर हम जिस प्रकार रोशनी करने के लिए दीपक जलते हैं उसी प्रकार हमें अपने अंतरात्मा का दीपक जलाए रखना चाहिए जिससे अज्ञानता का अंधेरा दूर होता है।
इस दौरान अखिल भारत हिंदू युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महावीर मेवाड़ा सांडेराव, सुरेश भाई, विशाल सुथार, अंजली प्रजापत, अवंती बहन, ईश्वर प्रजापत, दरिया प्रजापत सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे। इस दौरान ब्रह्मा बाबा को जलेबी का भोग लगाया गया और प्रसाद वितरण किया गया।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA