शुभ मुहूर्त में की माता महालक्ष्मी की पूजा आकर्षक रोशनी से जगमगाया क्षेत्र, आतिशबाजी से गूंजता रहा शहर

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर में दीपावली रविवार को उमंग और उल्लास के साथ शहरवासी मनाते नजर आए। रविवार शाम को प्रदोष काल और वृषभ लग्न में शहरवासियों ने माता लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश की विधि-विधान से पूजा की। उसके बाद आतिशबाजी की। देर रात तक शहर पटाखों की आवाज से गूंजता रहा।

पाली शहर का भीतरी बाजार और शहर के चौराहे दीपावली के स्वागत में जगमगाते नजर आए। शाम को शुभ मुहूर्त में शहरवासियों ने घर और प्रतिष्ठानों में माता महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना विधि-विधान से करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। उसके बाद आतिशबाजी कर खुशी जताई। शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित माता महामक्ष्मी मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतार नजर आई।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA