
PALI SIROHI ONLINE
शारदीय नवसस्येष्टि पर्व दिपावली श्री यज्ञ में आहुतियां देकर ऋषि के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प।
घेवरचन्द आर्य पाली
पाली 12 नवम्बर।
शारदीय नवसस्येष्टि पर्व दीपावली श्री यज्ञ में आर्य समाज पाली राजस्थान में उपस्थित कृतज्ञ आर्यों ने हवन मे आहुतियां देकर स्वामी दयानन्द को सश्रद्ध श्रद्धांजलि अर्पित कर ऋषि के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
आर्य वीर दल संरक्षक धनराज आर्य ने कहां कि 30 अक्टूबर 1883 दिपावली के दिन ही महर्षि दयानंद ने अपने जीवन की ज्योति परमात्मा में विलीन कर दी थी। अपने जीवन से, मृत्यु से भी, यह संदेश दे गये कि वेद की ज्योति जलती रहे। आज उसके महाप्रयाण के दिवस पर हमें प्रतिज्ञाबद्ध होना चाहिए कि महर्षि हम आपकी आज्ञा शिरोधार्य करते हैं। जीवन की अंतिम सांस तक हम तन-मन-धन से आपके बताए मार्ग में संलग्न रहेंगे। तभी हमारा ऋषि निर्माण दिवस मनाना सार्थक होगा।
नगर आर्य समाज के प्रधान मगाराम आर्य ने कहां की भारत के सांस्कृतिक और राष्ट्रीय नवजागरण में स्वामी दयानंद का योगदान अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। उनकी मान्यताओं और सिद्धान्तों ने गुलामी के काल में ही हीनभावग्रस्त इस जाति में अपूर्व उत्साह भर दिया था। उन्होंने भारत को अन्धविश्वास और कुरीतियों के जाल से मुक्त कर वैचारिक क्रान्ति का शंखनाद किया था, उसी का परिणाम है की हम यहां बैठकर सर्वोत्कृष्ट कर्म यज्ञ कर रहे।
प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि दोनों ने ये विचार आर्य समाज पानी दरवाजा में पाली राजस्थान आयोजित शारदीय नवसस्येष्टि पर्व ऋषि निर्माण दिवस के अवसर पर ऋषिवर को सश्रद्ध श्रद्धांजलि देते समय व्यक्त किये। आर्य समाज हाऊसिंग बोर्ड प्रधान गजेन्द्र अरोड़ा ने प्रयाग में आयोजित होने वाले 201 कुण्डीय यज्ञ के बारे में उपस्थित जनों को अवगत करवाकर तीर्थराज प्रयाग चलकर धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया।
इस दौरान नगर आर्य समाज के प्रधान मगाराम आर्य, मंत्री विजय राज आर्य, कोषाध्यक्ष चन्द्राराम प्रजापत, आर्य समाज हाऊसिंग बोर्ड के प्रधान गजेन्द्र अरोड़ा, मंत्री घेवरचन्द आर्य, आर्य वीर दल संरक्षक धनराज आर्य, आर्य भजनोपदेशक ज्ञानाराम आर्य, वरिष्ठ आर्य समाजी शिवराम प्रजापत, रामकिशोर लखेरा, सोहनलाल आर्य, करणचन्द आर्य, आर्य वीर राहुल चौहान, राधेश्याम आर्य, आर्य वीरांगना आरती आर्या आदि मौजूद रहे।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA