
PALI SIROHI ONLINE
पाली-दीपावली की रात को आतिशबाजी के चलते आठ जगह आग लगी। एक मकान में गैस सिलेंडर, गोदाम सहित एक केबिन में आग लग गई। घटना पाली शहर के अलग-अलग इलाकों में हुई
शहर के आशापुरा नगर में चिमनाराम पटेल के गोदाम में रखे चारे में आग लग गई। इसी तरह इंद्रा कॉलोनी में चीमा बाई संचेती स्कूल के पासा मदनदास के गोदाम में आग लग गई, जिससे करीब 50 हजार रुपए का नुकसान होना बताया।
नया बस स्टैंड के पास एक केबिन में आग लग गई। मानपुरा भाकरी स्थित बाबूलाल कीर के प्लॉट में रखे चारे में आग लग गई। इसके साथ ही कई छोटी-मोटी आगजनी की घटना हुई। दकमलकर्मियों ने मौके पर जाकर आग को बुझाया।
गैस सिलेंडर में लगी आग
शहर के जलदाय विभाग के पास चौक में एक मकान में गैस सिलेंडर में आग लग गई। सूचना पर दमकलकर्मी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तब तक लोगों ने जलते सिलेंडर को घर से बाहर फेंक दिया। जिसे बाद में दकमलकर्मियों ने बुझाया। गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
यह भी पढ़े
*बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने दीपावली की सुभकामनाए दी*
https://palisirohionline.in/2023/11/12/bali-ranawat-diwali-wishes/
*अपने क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर के साथ अपडेट रहने के लिए अभी डाउनलोड करें PALI SIROHI ONLINE एप्प*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.palisirohionline.news
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA