
PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर शहर सहित जिलेभर में दीपावली के साथ ही सर्दी की शुरुआत भी हो चुकी है। हिमालय की पहाड़ियों में होने वाली बर्फबारी के चलते जिलेभर में पिछले 3 दिन में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले तीन दिन में रात के तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट आई है। जिससे रविवार की रात का तापमान 13 डिग्री और दिन का तापमान 25 डिग्री के करीब पहुंच गया है।
मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का हल्के प्रभाव के चलते जिलेभर के खुले क्षेत्रों और मैदानी भागों में सर्दी का असर तेज होने से ठिठुरन बढ़ी है। जिसे रात और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को रात का तापमान 13 डिग्री और दिन का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया है।
उत्तरी हवा के असर से बढ़ेगी सर्दी
मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा में अब बदलाव आ रहा है। जिसके तहत अभी उत्तर पूर्व हवा चल रही है। जिससे सर्दी का प्रभाव बढ़ रहा है। हवा की दिशा उत्तरी रहने के साथ आगामी दिनों में सर्दी और बढ़ने की संभावना है। साथ ही हल्की हवा भी चल सकती है।
यह भी पढ़ें
बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने दीपावली की सुभकामनाए दी
अपने क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर के साथ अपडेट रहने के लिए अभी डाउनलोड करें PALI SIROHI ONLINE एप्प
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA