
PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर के डबोक स्थिति निजी संजीवनी हॉस्पिटल में शनिवार को इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद माहौल गर्मा गया। मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल में तोड़फोड़ करते हुए कांच का दरवाजा तोड़ दिया। लोग हॉस्पिटल परिसर में लकड़ी और टायर रखकर वहीं चिता जलाने की बात कहने लगे।
मामला बढ़ते देख डबोक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माहौल शांत कराने की कोशिश की लेकिन परिजन शव को उठाने पर राजी नहीं हुए। जानकारी के अनुसार, बिछिवाड़ा निवासी शंकरलाल बंजारा का पैर टूटने से उसे संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां बीती रात को शंकरलाल के पैर का ऑपरेशन किया गया।
परिजनों का कहना था कि ऑपरेशन के बाद शंकरलाल की तबीयत में सुधार होने के बजाय और बिगड़ती गई। संजीवनी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने मरीज को उदयपुर के सरकारी एमबी हॉस्पिटल रैफर कर दिया। परिजन शंकरलाल को तुरंत एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि उन्होंने ऑपरेशन के लिए 2.50 लाख रुपए जैसे-तैसे चंदा करके जुटाए थे। पैसे की व्यवस्था करने के बाद हॉस्पिटल ने ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन से पहले तक शंकरलाल ठीक से बातचीत कर पा रहा था लेकिन ऑपरेशन बाद उसकी हालत बिगड़ती गई। उसे ऑक्सीजन लगानी पड़ी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स द्वारा इलाज में लापरवाही के कारण शंकरलाल की मौत हुई है।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA