
PALI SIROHI ONLINE
पाली-सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी माता महालक्ष्मी का पर्व दीपावली आज यानि रविवार को मनाया जाएगा। इस बार दीपावली आठ शुभ संयोगों के साथ आई है। जो हमारे लिए सुख समृद्धि और मंगलमय रहेगी। माता लक्ष्मी, भगवन श्रीगणेश की पूजा के समय कई राजयोग बन रहे है। माता लक्ष्मी के स्वागत को लेकर पूरा शहर सजा हुआ है। जानिए इस दीपावली पर पूजा करने का किया रहेगा श्रेष्ठ मुर्हत | रविवार सुबह से ही शहर का बाजार खरीदारों से हर कोई मिठाई, नमकीन, बच्चों के लिए पटाखे, कपड़े खरीदते नजर आया ।
पाली के पंडित चैतन्य श्रीमाली ने बताया कि दिवाली पूजा में शुक्र, बुध, चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी, हर्ष, उभयचरी, काहल और दुर्धरा आदि राजयोग बन रहे हैं, इनमें गजकेसरी योग को बहुत शुभ माना जाता है। यह योग मान सम्मान का कारक होता है। वहीं हर्ष योग धन में वृद्धि और यश दिलाता है। काहल, उभयचरी और दुर्धरा योग शुभता और शांति दिलाता है। कई वर्षों बाद इस बार शनि अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान होकर शश महापुरुष राजयोग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा आयुष्मान और सौभाग्य योग का निर्माण देखने को मिल रहा है। इन संयोगों में पूजा करने से साल भर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सभी पर रहेगा।
दिवाली पर मां लक्ष्मी की महिमा
मां लक्ष्मी धन और संपत्ति की देवी हैं। ज्योतिष शास्त्र में मां लक्ष्मी का संबंध शुक्र ग्रह से बताया गया है। मां लक्ष्मी की उपासना से धन की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी की पूजा से केवल धन ही नहीं बल्कि नाम और यश भी मिलता है। दाम्पत्य जीवन भी बेहतर होता है। धन की समस्या कितनी भी बड़ी हो, लक्ष्मी जी की विधिवत उपासना हर आर्थिक संकट दूर हो जाता है। दीपावली कार्तिक अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस बार कार्तिक अमावस्या 12 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 13 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगी।
लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त शाम 05:40 से शाम 07:36 – तक प्रदोष काल (लग्न) शाम 05:34 से रात 08:08 तक – वृषभ लग्न शाम 05:48 से रात 07:45 तक महानिशीथ
काल मुहर्त
सिंहलग्न मध्यरात्रि 12:18 से – अंतरात्रि 02:34 तक
व्यापारिक प्रतिष्ठान पूजन मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:47 से दोपहर 12:33 तक –
शुभ का चौघड़िया दोपहर 01:31 से दोपहर 02:51 तक – विजय मुहूर्त दोपहर 2:11 से दोपहर 12:55 बजे तक
गृहस्थों के लिए पूजन मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त शाम 05:40 से शाम 07:36 – तक
प्रदोष काल (लग्न) शाम 05:34- रात 08:08 तक
वृषभ लग्न शाम 05:48 रात: 07:45 त —
दिवाकाल का श्रेष्ठ समय
चर-लाभ – अमृत का चौघड़िया :- प्रातः 08:08 से दोपहर 12:11
अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:47 से दोपहर 12:33 तक –
शुभ का चौघड़िया – दोपहर 01:31 से दोपहर 02:51 तक
रात्र का श्रेष्ठ समय
शुभ-अमृत-चर का चौघड़िया सायं 05:34 से रात्रि 10:31 – तक,
लाभ का चौघड़िया मध्यरात्रि – 01:50 से अंतरात्रि 03:29 तक,
शुभ का चौघड़िया – अंतरात्रि 05:08. से प्रातः 06:48 तकं
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA