
PALI SIROHI ONLINE
जय नारायण सिंह
सोजत विधानसभा क्षेत्र के चुनाव पर्यवेक्षक अनिल कुमार सिंह द्वारा आज विधानसभा क्षेत्र के बासना,सांडिया,खोखरा,चंडावल नगर के मतदान केन्द्रो का निरिक्षण कर मतदान केन्द्रो की व्यवस्थाओ का जायजा लिया एवं उपस्थित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश प्रदान किए
पर्यवेक्षक अनिल कुमार सिंह (IAS ) द्वारा मतदान केन्द्रो पर आवश्यक आधारभुत सुविधा अंतर्गत निर्वाचन विभाग द्वारा निर्देशित समस्त व्यवस्था सुनिश्चित करने, मतदान केन्द्रो पर पानी,बिजली व्यवस्था,दिव्यांगों हेतु सुविधार्थ रेम्प, मतदान केंद्र जानकारी बोर्ड, मतदान दिवस हेतु निर्देशित समस्त व्यवस्थाए सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए
इस दौरान लाइजन अधिकारी सहायक खनि अभियंता स्वरुप सिंह गहलोत, अतिरिक्त विकास अधिकारी महिपाल सिंह लखावत, निर्वाचन शाखा के हेमंत कुमार, सम्बंधित बूथ लेवल अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA