पावा ग्राम में कृषि कार्य करते गले में फंसी रस्सी, युवक की मौत

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाड़ा

सुमेरपुर/पावा-पावा गांव के बेरे पर गुरुवार को कृषि कार्य करते समय गले में रस्सी फंस जाने से एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कोसेलाव पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। चौकी प्रभारी जसाराम ने बताया कि पावा निवासी श्यामसिंह जाट ने रिपोर्ट दी की उसका भतीजा दीक्षांत (24) पुत्र मदनसिंह जाट गुरुवार को बेरे पर कृषि कार्य कर रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से गले में रस्सी फंस गई। उसे घायलावस्था में उपचार के लिए कोसेलाव अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह परिजनों को शव सुपुर्द किया।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA