नगर परिषद के 800 कर्मचारियों को सैलेरी बोनस का इन्तजार, बोले पैसे नही कैसे मनाएंगे दीपावली

PALI SIROHI ONLINE

पाली-दो दिन बाद दीपावली है लेकिन नगर परिषद के करीब 800 कर्मचारियों और सफाईकर्मियों को सैलरी और बोनस अभी तक नहीं मिला। इससे नाराज होकर शुक्रवार को उन्होंने नगर परिषद में एकत्रित होकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि बिना बोनस, सैलरी पर कैसे दीपावली मनाएंगे।

चुनाव के चलते इस बार नगर परिषद और सफाईकर्मियों को अक्टूबर की सैलरी अभी तक नहीं मिली है। इसके साथ ही उन्हें दीपावली के बोनस का भी इन्तजार है। दो दिन बाद दीपावली है। ऐसे में बिना बोनस और सैलरी मिले कैसे वे दीपावली का त्योहार मनाएंगे। इसको लेकर सभी नगर परिषद में एकत्रित हुए और आयुक्त आशुतोष आचार्य से मिले। उन्हें अक्टूबर माह की सैलरी और दीपावली बोनस उनके एकाउंट में जल्द जमा करवाने की बात कही। जिससे वे भी अच्छे से दीपावली मना सकें।

बोनस आज ही हो जाएगा कर्मचारियों के खाते में जमा मामले में नगर परिषद आयुक्त आशुतोष आचार्य ने कहा कि बोनस आज ही कर्मचारियों के खाते में जमा करवा दिया जाएगा। सैलरी राज्य सरकार जारी करती है। इस बार चुनाव ‘के चलते अभी बजट मिला नहीं है। जैसे ही मिलेगा कर्मचारियों के खाते में जमा करवा दी जाएगी।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA