सीएम का भाषण: बोले- 15 साल हो गए आमजन की सेवा में समरजीत सिंह

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी डॉ समरजीत सिंह राठौड़ के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए भीनमाल पहुंचे सीएम गहलोत को दोपहर 2 बजे पहुंचना था, लेकिन वह दो घंटे की देरी से भीनमाल पहुंचे भीनमाल पहुंचने पर शिवराज स्टेडियम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और माली समाज द्वारा सीएम का स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि इस बार भीनमाल विधानसभा से सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोच समझकर डॉ समरजीत सिंह को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों के दौरान डॉ समरजीत सिंह चुनाव जीत नहीं पाए। भगवान राम को भी 14 साल का ही वनवास हुआ था, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी डॉ समरजीत सिंह को 15 साल हो गए हैं। इसलिए इस बार आपसे उम्मीद है

कहा- कोविड हो गया फिर भी नहीं सोया
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कोविड के समय सरकार ने आमजन की खूब सहायता की थी। उन्हें स्वयं को कोविड हो गया था लेकिन वह आमजन की सेवा में लगे रहे। उन्होंने कहा कि लंपी रोग के समय किसानों को 40 हजार रुपए का मुआवजा दिया। अब गायों का बीमा करवा रहे है।

महज 7 मिनट दिया भाषण
मुख्यमंत्री के भीनमाल पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर को 2:00 बजे था, लेकिन वह 4:30 बजे भीनमाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंच पर महज 7 मिनट ही भाषण दिया। और जनसभा में 12 मिनट ही रुके।

हेलीपैड पर माली समाज ने किया स्वागत सीएम गहलोत का हेलीपैड पर स्थानीय माली समाज द्वारा माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर रानीवाड़ा कांग्रेस प्रत्याशी रतन देवासी, ओम सिंह चंदराई, एडवोकेट सरवन ढाका, शिवनारायण विश्नोई, भारतारम सुंदेशा, किस्तूरा राम सोलंकी, प्रभु राम सांखला, आशाराम माली, पुत्रीलाल गहलोत, जीतू सांखला, अशोक परमार, भंवरलाल सोलंकी, बाबूलाल माली, जयंतीलाल घांची, सुरेश कुमार सोलंकी, लालाराम माली सहित कई लोग मौजूद रहे।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA