
PALI SIROHI ONLINE
बाली निर्वाचन व्यय का लेखाजोखा नही देने पर दो प्रतियासियो को नोटिस
बाली। विधानसभा चुनाव-2023 को में दो प्रतियाशीयो को रिटर्निंग अधिकारी ने नोटिस जारी कर शनिवार सुबह 11 बजे तक लेखाजोखा रजिस्टर पर्यवेक्षक के समक्ष लेकर उपस्थित होने का नोटिस दिया।
रिटर्निंग अधिकारी भागीरथ चौधरी ने बताया कि भारतीय ट्राइबल पार्टी के प्रतियाशी मुगलाराम व भारत आदिवासी पार्टी के प्रतियाशी नेनाराम को गुरुवार को नोटिस जारी कर बताया था कि शुक्रवार तक अपना लेखाजोखा बताना था। लेकिन उसके बावजूद नही बताया गया। ऐसे में रिटर्निंग अधिकारी ने नोटिस जारी कर शनिवार सुबह 11 बजे तक उपस्थित होने के निर्देश दिए।
अगर शनिवार सुबह11 बजे तक व्यय लेखाजोखा नही बताया गया तो भारतीय दंड सहिता धारा 171-1 के तहत न्यायालय में प्रकरण दर्ज करवाया जाएगा।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA