सोजत के नेहरू पार्क चौराहे पर मतदान जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

जय नारायण सिंह

विधानसभा चुनाव मे मतदान जागरूकता अभियान अंतर्गत उपखण्ड सोजत के नेहरू पार्क चौराहे पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गोपाल जांगिड़ के निर्देशन मे आम जन की जानकारी हेतु निर्वाचन विभाग के के वाई सी ( kyc ) एवं पी डबल्यू डी (pwd ) एप्प का रंगोली के माध्यम से आकर्षक रंगों के समन्वय के साथ प्रदर्शित किया गया
सोजत विधानसभा चुनाव के पर्यवेक्षक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा उपखण्ड स्तर पर स्वीप गतिविधियों के तहत प्रदर्शित उक्त एप्प रंगोली का अवलोकन किया गया
इस अवसर पर तहसीलदार दीपक सांखला द्वारा उपस्थित समस्त को मतदान शपथ दिलवाई गई
नेहरू पार्क चौराहे पर बहुत ही सुन्दर एवं आकर्षक रंगों से सजाई गई इस रंगोली को देखने एवं निर्वाचन विभाग के एप्प के बारे मे लोग उत्सुकता वश जानकारी लेते नजर आए
इस मोके पर उपखण्ड अधिकारी गोपाल जांगिड़,ब्लॉक स्वीप प्रभारी एवं विकास अधिकारी डा.सुनीता परिहार,तहसीलदार दीपक सांखला मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नाहर सिंह राठौड़, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोहन लाल, अधिशाषी अधिकारी पुरषोत्तम पंवार, अतिरिक्त विकास अधिकारी महिपाल सिंह लखावत, नायब तहसीलदार प्रहलाद राम, समाज कल्याण विभाग के छात्रावास अधीक्षक ओमप्रकाश सहित ब्लॉक स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी,कार्मिक गण एवं आम जन मौजूद रहे

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA