
PALI SIROHI ONLINE
राजकीय आर्युवेद ओषधालय हाऊसिंग बोर्ड में धन्वंतरि जयंती पर सबके स्वास्थ्य के लिए हुआ रोगनिवारक हवन।
घेवरचन्द आर्य पाली
पाली 10 नवम्बर। राजकीय आर्युवेद ओषधालय हाऊसिंग बोर्ड एवं आर्य समाज हाऊसिंग बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में उपनिदेशक आर्युवेद विभाग डा. बजरंगलाल शर्मा एवं पूर्व जिला आर्युवेद अधिकारी डा. राजेन्द्र प्रसाद जोशी के मुख्य आतिथ्य में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा चिकित्सालय में आर्युवेद के जनक भगवान् धन्वंतरि की जयन्ति परम्परागत तरीके से मनाई गई।
मुख्य अतिथि द्वारा भगवान धन्वंतरि की तस्वीर पर माल्यार्पण कर आरती की गई। इससे पूर्व आर्य समाज हाऊसिंग बोर्ड के प्रधान गजेन्द्र अरोड़ा के ब्राह्मत्व मे यज्ञ किया गया। जिसमें सुर्य प्रकाश माथुर, विवेक दाधिच, किशोर सिंह बारहठ सपत्नीक मुख्य यजमान बने। डा. हरिकृष्ण वैष्णव, डा. विजय वर्मा, कम्पाउडर जितेन्द्र शर्मा, मंजूलता शर्मा एवं उपस्थित जनों ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान कर सर्वे भवन्तु सुखिन और स्वास्थ्य की मंगलकामना की गई।
मुख्य अतिथि डा बंजरगलाल शर्मा द्वारा निरापद आर्युवेदिक औषधीय पौधों और जडीबुटीयो के बारे में जानकारी देकर स्वास्थ्य लाभ लेने का आव्हान किया, डा राजेन्द्र प्रसाद जोशी ने यज्ञ चिकित्सा के बारे में बताया की औषधीय जडीबुटीयो की हवन सामग्री से यज्ञ करने पर असाध्य रोग ठीक किए जा सकते हैं।
इस अवसर पर आर्य समाज हाऊसिंग बोर्ड के मंत्री घेवरचन्द आर्य, आई टी आई प्राचार्य रतनाराम पटेल, मुकेश शर्मा, मुरलीधर शर्मा, अमराराम, खिमसिह, तुलसीदास, नरेश दवे, एवं समस्त स्टाफ सदस्य व गणमान्य जन मोजूद रहे।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA