
PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-कांग्रेस से बागी अशोक गहलोत के खास जोधपुर के पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने गुरुवार को BJP जॉइन कर लिया। भाजपा के राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने दाधीच को सदस्यता दिलाई। राष्ट्रीय मंत्री चुनाव सह प्रभारी विजया राहटकर, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राजेन्द्र गहलोत, जोधपुर के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा मौजूद रहे
नामांकन के बाद नाम वापस लिया
रामेश्वर दाधीच सूरसागर की सीट से कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे। पार्टी ने शहजाद खान को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बाद दाधीच ने बगावत का बिगुल बजा दिया था। उन्होंने चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा और गुरुवार सुबह नामांकन वापस ले लिया। हालांकि बगावत के दिन से ही दाधीच के भाजपा जॉइन करने की चर्चा थी।
भाजपा ने रामेश्वर दाधीच को जोधपुर से जयपुर लाने के लिए चार्टर विमान भेजा। दाधीच चार्टर प्लेन में विजया राहटकर, देवेंद्र सालेचा, राजेन्द्र गहलोत के साथ गुरुवार शाम करीब 7 बजे जयपुर पहुंचे। इसके बाद जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय में दाधीच से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत गले मिले और उनका स्वागत किया।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA