धनतेरस की खरीदारी को लेकर बाजारों में लौटी रोनक: मिट्ठी के दियो की सजी दुकाने सोने चांदी की खरीदी बढ़ी

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर में धनतेरस पर्व पर बाजार में सोने, चांदी के सामान की खरीदारी को लेकर रौनक है। इस बार ज्वेलरी सहित रियल एस्टेट, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, कपड़ा मार्केट में करोड़ों रुपए की बिक्री की उम्मीद है।


बाजार में धनतेरस की पूर्व संध्या से ही ग्राहकों की भीड़ नजर आई। इस बार दीपावली महोत्सव को लेकर व्यापारियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहर के घंटाघर, नई सड़क, त्रिपोलिया बाजार, सरदारपुरा, चौपासनी, बासनी, कुड़ी, बीजेएस, बनाड़, शिकारगढ़ बाजार में गुरुवार को ग्राहकों की भीड़ नजर आई।

मान्यता है की धनतेरस पर की गई खरीदारी सुख समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन लोग अपनी पसंद के हिसाब से सोना चांदी से लेकर बर्तन, झाड़ू सहित जरूरत के अन्य सामान भी खरीदते हैं। इस दिन बाजार में करोड़ों का व्यवसाय होता है। नया मकान लेना हो या नई गाड़ी धनतेरस को शुभ मानते हैं। ऐसे में आज भी बाजार में करोड़ों के व्यापार की उम्मीद है।

इस बार ज्वेलरी का मार्केट 25 करोड़ से अधिक रहने का अनुमान है। वहीं 300 करोड़ के करीब ऑटोमोबाइल मार्केट में भी बिक्री उम्मीद जताई जा रही है। एक ही दिन 500 से 600 करोड़ का मार्केट रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

इस बार बाजार में सोने चांदी की खरीदारी के लिहाज से कई आइटम आए हैं। खास तौर पर लक्ष्मी पूजन में चांदी के लक्ष्मी गणेश है। जो आसन पर विराजे हुए हैं। इन्हें चांदी में बनाया गया है। इनका वजन 354 ग्राम वजन हैं। ये लगभग 35 हजार की कीमत में बाजार में मिल रहे हैं। इसे दीपावली के लिए खास तौर पर बनाया गया है।

5 ग्राम से 150 ग्राम तक के सिक्के

धनतेरस पर पूजन को लेकर चांदी के 5 ग्राम से लेकर 150 ग्राम तक के सिक्के हैं। खास बात ये है की ये स्पेशल दीपावली को लेकर बनाए गया हैं। इसके अलावा 500 ग्राम का चांदी का बार भी है।

टेंपल ज्वेलरी का ट्रेंड

धनतेरस पर इस बार टेंपल ज्वेलरी का ट्रेंड चल रहा है। इसके अलावा मीना वर्क में पायल, डॉली पायल भी आई है। जो शादी के सीजन को लेकर काफी पसंद की जा रही है।

शुभ मुहूर्त में खरीदारी को लेकर कॉकटेल रिंग्स, पार्टी वियर रिंग्स भी है। शादी पार्टियों के लिए इसे काफी पसंद किया जा रहा है। ये एक हजार से दो हजार की कीमत में मिल रही है । जो 7 से 10 ग्राम के हैं। इसके अलावा सिल्वर कंगन विथ गोल्ड पॉलिश है। 45 ग्राम के इन कंगन को काफी पसंद किया जा रहा है। महिलाओं के लिए डायमंड पैटर्न का सेट भी सिल्वर में आया है। ये लगभग 13 हजार से स्टार्ट है।

इसके अलावा रियल स्टेट मार्केट में भी सैकड़ों की संख्या में फ्लैट, मकान, दुकानों की बुकिंग होगी। कई परिवारों ने धनतेरस पर ही नया घर खरीदने का प्लान बनाया है उनके लिए स्पेशल ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA