
PALI SIROHI ONLINE
दीपावली महापर्व की हार्दिक शुभ कामनाये एवं बधाईयाँ– जानिये इस बार दीपावली पर्व के शुभ मुहूर्त कब है। इस बार सुबह रूप चतुर्दशी व शाम को दीपावली महापर्व सुमेरपुर:-10 नवंबर 2023
ज्योतिर्विद पंडित अजय सुरेश गौड़- सह सम्पादक सनातन ज्योतिष पंचांग
धन त्रयोदशी
दिनांक 10 नवंबर 2023 शुक्रवार (कार्तिक कृष्ण पक्ष द्वादशी) को कुबेर पूजन एवं दीपदान एवं श्री पूजन के लिए श्रेष्ठ समय गोधूलि प्रदोष वेला में सांय 5.46 बजे से 08.25 बजे तक श्रेष्ठ है।
रूप – नरक चतुर्दशी
दिनांक 12 नवंबर 2023 रविवार (कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्दशी) अरुणोदय व्यापिनी चतुर्दशी को रूप चतुर्दशी- नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी।
दीपावली मुहूर्त
चौघड़िया अनुसार मुहूर्त
दिनांक 12 नवंबर 2023 रविवार (कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्दशी) को अमावस्या युक्त प्रदोष व्यापिनि अमावस्या में महालक्ष्मी पूजा उत्सव है। इस दिन गादी स्थापना, स्याही भरने, कलम-दावत संवारने हेतू एवं कल कारखानों में पूजन हेतू प्रातः 08.19 बजे से 09.40 बजे तक चंचल वेला, प्रातः 09.40 बजे से दोपहर 12.22 बजे तक लाभ- अमृत वेला, दोपहर 12.00 से 12.44 बजे तक अभिजित वेला, दोपहर 01.43 बजे से 03.04 बजे तक शुभ वेला, सांय 05.46 बजे से रात्रि 09.04 बजे तक शुभ- अमृत वेला, रात्रि 09.04 बजे से 10.43 बजे तक चंचल वेला तथा रात्रि 02.01 बजे से 03.40 बजे तक लाभ वेला के समय श्रेष्ठ है।
दिन में लग्न अनुसार पूजन मुहूर्त
श्री पूजन हेतू प्रातः 07.20 बजे से 09.37 बजे तक वृश्चिक स्थिर लग्न, तथा दोपहर में 01.24 बजे से 02.55 बजे तक कुंभ लग्न में श्रेष्ठ समय है।
रात्रि में लग्न अनुसार मुहूर्त
श्री पूजन हेतू सायं गोधूलि प्रदोष वेला में 05.46 बजे से रात्रि 08.25 बजे तक, सांय 06.00 बजे से 07.57 बजे तक स्थिर वृषभ लग्न, सर्वश्रेष्ठ 6.13 से 6.25 तक वृषभ लग्न में कुम्भ नवमांश रहेगा, रात्रि 7.57 से 10.10 मिथुन लग्न, रात्रि 12 से 12.48 निशिथ काल, मध्य रात्रि 12.28 बजे से 02.43 बजे तक सिंह लग्न, के समय श्रेष्ठ है।
श्री रोकड़ मिलान – दिनांक 14 नवंबर 2023 मंगलवार (कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा) को रोकड मिलान हेतु प्रातः 11.01 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक लाभ-अमृत वेला का श्रेष्ठ समय है ।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA