
PALI SIROHI ONLINE
जगदीश सिंह गहलोत नारलाई
सादड़ी। फालना सड़क पर गुरुवार सुबह एक गाय के ऊपर धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर जख्मी होने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में गौ प्रेमी ग्रामीण इकट्ठा हुए।
सूचना पर सादड़ी पुलिस भी मौके पर पहुचीं वह ईगल रेस्क्यू टीम की मदद से दर्द से तड़पती गाय को उपचार के लिए घाणेराव पशु चिकित्सालय भेजा।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सादड़ी-फालना सड़क मार्ग स्थित प्रतापगढ़ झुंपा के आगे एक बेसहारा गाय के पिछले दोनों पैरों पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से वार कर जख्मी कर दिया। गाय को तड़पती देख ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए व पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलने पर सादड़ी पुलिस हैड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह भी मौके पर पहुचे वह अज्ञात बदमाश के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। पुलिस की सूचना पर ईगल रेस्क्यू टीम सयोंजक जितेंद्र सिंह राठौड़,अर्जुनसिंह मुंडारा,गजेंद्र सिंह चौहान ने मौके पर पहुच दर्द से तड़पती गाय को घाणेराव पशु चिकित्सालय भेजा।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA