बाली- गुड़ा कल्याणसिंह में टूटे विधुत लाइन से झुलसे वृद्ध की मौत

PALI SIROHI ONLINE

जगदीश सिंह हलोत

बाली- गुड़ा कल्याणसिंह में विधुत लाइन का तार टूटकर गिरा, वृद्ध की मौत

बाली। सादड़ी थाना क्षेत्र के गुड़ा कल्याणसिंह ग्राम में विधुत पोल से विधुत तार टूट कर विद्युत तार की चपेट वृद्ध आ गया जिससे करन्ट से झुलसे व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई।

सूत्रो के अनुसार बाली उपखण्ड के लाटाडा ग्राम के राजस्व ग्राम गुड़ा कल्याणसिंह में गुड़ा कल्याणसिंह निवासी हेमाराम पुत्र रामजी चौधरी उसकी चपेट में आ गया। झुलसने से उसकी मौत हो गई। परिजन उसे बाली अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

कई जगह विद्युत पोल पर बिजली के तार लटक रहे है। अनहोनी की आशंका को देखते ग्रामीणों ने कई बार डिस्कॉम से दुरुस्त करने की मांग भी लेकिन डिस्कॉम ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। बुधवार को इस अनदेखी का शिकार एक वृद्ध हुआ।
हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA