
PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-शिकायत के बाद डॉक्टर ने कहा- अब हार्ट स्पेशलिस्ट नाम से पब्लिसिटी भी नहीं करूंगा भीनमाल के निजी हॉस्पिटल में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने और देरी से रेफर करने का आरोप लगाया है।
परिजन ने आरोप लगाया कि डॉक्टर हिम्मत कुमार शर्मा हृदय विशेषज्ञ नहीं है। बावजूद हॉस्पिटल पर मरीज की फाइलों और पर्ची पर ऐसा लिखकर गुमराह कर रहे हैं। महिला के पुत्र भादरड़ा निवासी मुकेश कुमार पुरोहित ने बताया कि 24 अक्टूबर 2023 को माता शारदादेवी को सीने में दर्द होने के साथ तबीयत बिगड़ गई तो रेलवे स्टेशन के सामने स्थित भास्कर हॉस्पिटल ले गए। भास्कर हॉस्पिटल पर और मरीज की फाइलों में डॉ. हिम्मत शर्मा ह्दय विशेषज्ञ लिखा था।
रात में 2 बजे लेकर आए लेकिन डॉक्टर शर्मा 5 बजे हॉस्पिटल पहुंचे। पहली ईसीजी 2 बजे निकलने पर उसमें हार्ट अटैक बता दिया था। उसके बावजूद ह्दय का इलाज नहीं किया। सुबह 11 बजे ज्यादा तबीयत खराब होने पर पूछा तो कहा आप चाहे तो आगे ले जा सकते हैं। 12 बजे यहां से उदयपुर के लिए रेफर किया। शाम 6.30 बजे माताजी मौत हो गई। संदेह होने पर परिजन 2 नवंबर को डॉक्टर के पास पहुंच हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर होने पर सवाल किया तो उन्होंने पहले सही जबाव नहीं दिया।
लेकर आए लेकिन डॉक्टर शर्मा 5 बजे हॉस्पिटल पहुंचे। पहली ईसीजी 2 बजे निकलने पर उसमें हार्ट अटैक बता दिया था। उसके बावजूद ह्दय का इलाज नहीं किया। सुबह 11 बजे ज्यादा तबीयत खराब होने पर पूछा तो कहा आप चाहे तो आगे ले जा सकते हैं। 12 बजे यहां से उदयपुर के लिए रेफर किया। शाम 6.30 बजे माताजी मौत हो गई। संदेह होने पर परिजन 2 नवंबर को डॉक्टर के पास पहुंच हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर होने पर सवाल किया तो उन्होंने पहले सही जबाव नहीं दिया।
मौत होने के बाद 2 नवंबर को डॉ. हिम्मत शर्मा से मिलने पर स्वीकार कर लेटर पेड पर लिखकर दिया हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं हूं जो मेरे हॉस्पिटल पर और मरीज के फायल, लेटर हेड पर लिखा हुआ है उसे तुरंत हटा दूंगा। उसके बाद जिला एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन देकर जांच करने की मांग की।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA