
PALI SIROHI ONLINE
जयपुर-विधानसभा चुनाव 5 साल बाद होते हैं, लेकिन इस अवधि में अगर किसी की आयु में महज 4 साल की ही बढ़ोतरी हो तो यह रोचक हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ है सिविल लाइंस से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ। पांच साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव में खाचरियावास की आयु में केवल 4 साल की ही बढ़ोतरी हुई है। खाचरियावास ने इस बार नामांकन में अपनी उम्र 53 साल बताई है, जबकि वर्ष 2018 में हुए चुनाव के नामांकन में उन्होंने अपनी उम्र 49 वर्ष बताई थी।
इसके हिसाब से तो उनकी आयु में केवल 4 साल की ही बढ़ोतरी हुई है। मजेदार बात यह है कि इस बार जिले में कांग्रेस और भाजपा के कई प्रत्याशियों को फिर से टिकट मिला है। उन्होंने पिछली बार के नामांकन में जो उम्र बताई थी। इसमें 5 साल जोड़कर इस बार नामांकन में अपनी उम्र दर्शायी है। केवल खाचरियावास ही ऐसे प्रत्याशी हैं, जिन्होंने पिछली बार के मुकाबले आयु में 5 की बजाय 4 साल की बढ़ोतरी दिखाई है।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA