कमरे में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता; दो साल पहले हुई थी शादी

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर-रेवदर के नया पीपलिया में सोमवार रात 9 बजे एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। घटना के समय पूरा परिवार घर पर ही था। महिला अपने कमरे में अकेली थी। दरवाजा बंद था, लेकिन कुंदी नहीं लगी हुई थी। परिजन कमरे में गए तो महिला को फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी।

रेवदर थानाधिकारी कपुराराम चौधरी ने बताया कि नया पीपलिया गांव में सोमवार रात 9 बजे महिला के द्वारा फंदा लगाने की सूचना मिली थी। इस पर सीओ राजीव राहड समेत पुलिस पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंच था। कमरे में सविता (24) पत्नी बलवंत कोली का शव फंदे पर लटकता मिला। शव को परिजनों की मौजूदगी में नीचे उतारकर रेवदर अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शुरुआती जांच में सुसाइड का मामला लग रहा है।

पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शादी के दो साल बाद ही मौत होने की स्थिति में मामले की जांच SDM कर रहे हैं।

मृतका के पति बलवंत ने बताया कि ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। खेत में ही दो मंजिला मकान बना रखा है। परिवार के सभी लोग ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं और में ऊपर बने हुए कमरे में रहता हूं। घटना के समय घटना के समय छोटा भाई और उसकी पत्नी व माता-पिता घर के आंगन में थे। घर लौटने के बाद मैं कमरे में गया तो सविता फंदे से लटकी हुई थी।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA