
PALI SIROHI ONLINE
जगे सिंह देवड़ा/खीमाराम मेवाड़ा तखतगढ़
सिरोही- ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा विधानसभा चुनावों के मध्यनजर जिला सिरोही में वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत बृजेश सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में पारस चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन में हंसाराम निपु थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली सिरोही के नेतृत्व में गरूदासपुर पंजाब से जेएम न्यायालय सिरोही के प्रकरण संख्या 510/2010 सरकार बनाम गुरमेलसिंह में आर्म्स एक्ट में 12 वर्षो से फरार चल रहे वांछित स्थायी वारंटी देवेन्द्रसिंह पुत्र तरेसम सिंह को पंजाब से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेसी करवाया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तः:– देवेन्द्रसिंह पुत्र तरेसम सिंह जाति सिक्ख निवासी तुगलवाल थाना कानूवाल जिला गुरुदासपुर, पंजाब।
पुलिस टीम:-
1- हंसाराम निपु थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।
2- सुबेसिंह कानि नं 1070 पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।
3- संजय कुमार कानि नं 587 पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA